अमेरिकी विवि में अभय का व्याख्यान

अमेरिकी विवि में अभय का व्याख्यान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित वॉर्टन स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया में बॉलीवुड के कामकाज के तरीकों पर व्याख्यान दिया। अभय ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने का अनुभव लाजवाब रहा। श्रोता मेरी बातों को गंभीरता से सुन रहे थे। मुझसे बॉलीवुड को लेकर सवाल पूछे गए। कई ने सवाल किया कि बॉलीवुड में इतनी तेजी से बदलाव कैसे हो रहे हैं।

अभय ने गत 21 मार्च को विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने मल्टीप्लेक्स बनाम सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों, नई अर्थव्यवस्था, वैश्विक बनते बॉलीवुड और प्रतिभाओं को लेकर अपने विचार रखे। अभय ने कहा कि लोगों ने मुझसे कई सवाल पूछे। एक ने मेरी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म देव डी के बारे में पूछा कि कुछ दृश्यों की शूटिंग मैंने कैसे की थी। अभय की आगामी फिल्म आएशा होगी। वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग में जुट जाएंगे। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर कर रहे हैं। अभय के साथ फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर दिखेंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित