अब नेपाली भाषा में गजनी

अब नेपाली भाषा में गजनी

काठमांडू। जल्दी ही अब नेपाली दर्शक भी आमिर खान की बहुचर्तित फिल्म गजनी का मजा उठा सकेंगे। हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नेपाली भाषा में बनने वाली गजनी का नाम गजेंद्र होगा। रिपोर्ट के अनुसार गजेंद्र का निर्माण गीता आर्ट्स द्वारा ही किया जाएगा, जिसने गजनी का निर्माण किया था। फिल्म का निर्देशन प्रख्यात नेपाली फिल्म निर्देशक नारायण पुरी करेंगे।

पुरी ने कहा कि मैं इसके बारे में सोच कर बहुत उत्साहित हूं। मैंने कभी इस बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। यह मेरे लिए अविश्वसनीय है। हम वही करेंगे जो आमिर खान और एआर मुरूगदास ने किया था। उन्होंने कहा कि मुझे अपने ऊपर पूरा विश्वास है और मैं अपनी तरफ से अच्छे काम करूंगा। पुरी की हालिया फिल्म अल्पबिराम वास्तविकता पर आधारित है। एह एक माओवादी और सैनिक की कहानी है। दोनों ही घायल होकर जंगल के एक घर में शरण लेते हैं। फिल्म में संजय कल्पना और गजेंद्र की भूमिका कौन निभाएगा यह अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है।

पुरी ने कहा कि कल्पना की भूमिका के लिए असिन को ही लिया जा सकता है। संजय की भूमिका के लिए अभिनेता श्रीकृष्ण श्रेष्ठ या निखिल उपरेती का नाम सामने आ रहा है जबकि गजेंद्र की भूमिका के लिए प्रसिद्ध अभिनेता राजेश हमल के बारे में अटकलें लग रही हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित