अक्षय व ट्विंकल पर मुकदमा दर्ज

अक्षय व ट्विंकल पर मुकदमा दर्ज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और लक्मे फैशन शो के आयोजकों के खिलाफ यहां फैशन शो के दौरान सार्वजनिक तौर पर अश्लील हरकत करने की पुलिस ने शिकायत दर्ज की। वकोला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद हमने अक्षय कुमार को दोषी पाया है। हमने अक्षय के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकत और गीत) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि रैंप वाक के बीच अभिनेता अपनी पत्नी टिंवकल की ओर बढे़ थे, जो फैशन शो के दौरान पहली पंक्ति में बैठी हुई थी और कथित तौर उन्होंने अपनी जींस की बटन खोलने को कहा था। मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता अनिल नायर ने लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के संबंध में तीनों के खिलाफ जांच शुरू की थी। पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट अनिल नायर ने कहा कि उन्हें पता था कि कानून अपनी कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि अपनी हरकत से किसी की भावना को चोट पहुंचने पर अक्षय पहले ही माफी मांग चुके हैं। नायर ने कहा कि मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं कि वे मेरी शिकायत पर संज्ञान लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि अक्षय युवाओं के लिए रोल माडल हैं। हाल ही में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। नायर ने बताया कि अभिनेता को सरेआम पैंट की बटन खुलवाने की हरकत नहीं करनी चाहिए थी। यदि हम इस तरह की हरकतों को नहीं रोकते हैं तो कल अन्य लोग भी इसका अनुकरण करेंगे। इस बीच, अपराधिक मामलों के जाने माने अधिवक्ता सायजी नांग्रे ने कहा है कि इस मामले में अक्षय कुमार गिरफ्तार हो सकते हैं। हालांकि उन्हें तुरंत ही जमानत मिल सकती है क्योंकि उन पर जो धारा लगाया गया है उसमें जमानत का प्रावधान है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित