लाइफ पार्टनर बने गोविंदा, तुषार व फरदीन!

लाइफ पार्टनर बने गोविंदा, तुषार व फरदीन!

मुंबई। शादी के विषय पर बनने वाली हास्य प्रधान फिल्म लाइफ पार्टनर में गोविंदा, तुषार कपूर और फरदीन खान एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी कर रहे हैं। जाफरी के एक सहयोगी ने बताया कि फिल्म शादी के विषय पर आधारित होगी। इसमें तीनों पात्रों के शादी के बारे में अलग-अलग विचार होंगे।

सहयोगी ने बताया कि फिल्म में तुषार एक साधारण लड़के बने हैं, जो मां-बाप की पसंद से शादी में यकीन करता है। फरदीन प्रेम विवाह को महत्व देते हैं। दूसरी ओर गोविंदा एक ऐसे पात्र में नजर आएंगे, जो शादी में विश्वास ही नहीं करता। अब्बास-मस्तान के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में प्रीतम ने संगीत दिया है। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित