चीनवासियों के दिलों पर छाया जय हो

चीनवासियों के दिलों पर छाया जय हो

बीजिंग। मुंबई की झुग्गी के एक बालक की अमीर बनने की कहानी वाली फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर चीन में पसंद की जा रही है और चीनवासी इसके ऑस्कर पुरस्कृत गीत जय हो को खूब पसंद कर रहे हैं। संगीतकार ए.आर. रहमान के सुरों से सजे जय हो के बोल भले ही यहां के लोगों की समझ से परे हो, लेकिन इसकी धुन और संगीत का जादू इन लोगों पर भरपूर चल रहा है। बीजिंग विश्वविद्यालय के छात्र दांग हुई ने कहा कि सहीं बताऊ तो मुझे जय हो का मतलब नहीं पता, लेकिन मुझे यह गीत पसंद है और यह मेरे दिल को छूता है।

ब्रिटिश निर्देशक डैनी बोयल की आठ ऑस्कर जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग. चीन के सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है। चीन के नागरिकों के लिए इस फिल्म को चीनी भाषा में रूपांतरित किया गया है। वृत्तचित्र फिल्म निर्माता झांग जिए ने बीजिंग के चांग होंग सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद बाहर आकर कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि एक एशियाई फिल्म ने आठ आस्कर जीते। गरीब से अमीर बनने की कहानी एक आम चीनी की छवि प्रदर्शित करती है। चीन स्टेट काउंसिल इंफर्मेशन ऑफिस के प्रोड्यूसर कैली वान ने फिल्म देखने के बाद कहा कि क्या भारत में वास्तव में ऐसा कोई टीवी शो है। बाद में उन्हें बताया गया कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ऐसे शो की मेजबानी कर चुके हैं तो वान ने इसे समझते हुए कहा कि शाहरुख बहुत आकर्षक हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित