अब ईशा भी रचाएंगी शादी

अब ईशा भी रचाएंगी शादी

मुंबई। लगता है कि शादी का खुमार बालीवुड हीरोइनों केसिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले दिनों अमृता अरोड़ा और आयशा टाकिया की शादी के बाद शिल्पा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड राज कुंद्रा के साथ अक्टूबर में सात फेरे लेने की बात कह रही हैं। अभी शिल्पा के चाहने वाले इस सदमे से उबरे नहीं थे कि बालीवुड की आइटम गर्ल कही जाने वाली ईशा कोप्पिकर ने भी नवंबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड टिमी नारंग के साथ शादी का ऐलान करके अपने चाहने वालों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

शादी की तारीख 26 नवंबर रखी गई है। इसका ऐलान ईशा और उनके फैमिली वालों ने साउथ मुंबई के एक होटल में आयोजित एक पार्टी में किया। पार्टी में मौजूद सूत्रों ने बताया कि कोप्पिकर और नारंग फैमिली इस रिलेशनशिप से काफी खुश नजर आ रही थीं। यह कपल, 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जायेंगी। उसके बाद 29 नवंबर को टिमी के बंगले पर वेडिंग पार्टी होगी।

ईशा और टिमी दोनों ही अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। यही वजह है कि वे अपनी शादी की तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। ईशा के करीबी सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों वह शादी की तारीख तय करने के लिए टिमी के साथ साउथ इंडिया स्थित श्री अम्मा भगवान के पास गई थीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.833334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित