राजनीति में चित्रित है मौजूदा लोकतंत्र: प्रकाश झा

राजनीति में चित्रित है मौजूदा लोकतंत्र: प्रकाश झा

मुंबई। फिल्मकार प्रकाश झा कहना है कि उनकी आगामी फिल्म राजनीति में अभिनेता रणवीर कपूर का पात्र दुनिया में मौजूदा लोकतंत्र को दर्शाता है।

बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ रहे झा ने कहा कि रणवीर इस फिल्म में अपने लुक और संवाद को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्हें ऐसा किरदार निभाना था जो आज की दुनिया में लोकतंत्र को परिभाषित करता हो।

फिल्म में रणवीर के किरदार को रामगोपाल वर्मा की सरकार में अभिषेक बच्चन की भूमिका से मिलता-जुलता माना रहा है। इसमें वह एक अनिवासी भारतीय बने हैं जो अचानक स्वदेश आकर राजनीति में कदम रखता है।

गौरतलब है कि राजनीति में अजय देवगन, मनोज बाजपेयी और कैटरीना भी अहम भूमिकाओं में हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित