
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में डेल्ही डेयरडेविल्स का हौंसला बढ़ाने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे।
अक्षय ने पिछले रविवार को डेल्ही डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ देखा था। प्रीति किंग्स इलेवन की मालकिन हैं।
खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय ने कहा किमेरा दक्षिण अफ्रीका जाने का कोई विचार नहीं था। परंतु डैल्ही डेयरडेविल्स की वजह से मैं वहां पहुंचा। हालांकि इस साल इस टीम के साथ मेरा कोई पेशेवर या वित्तीय करार नहीं है लेकिन मुझे उनका उत्साह बढ़ाने के लिए वहां जाना था।
गौरतलब है कि अक्षय आजकल सिंगापुर में हैं जहां वह प्रियदर्शन की अगली फिल्म दन दना दन की शूटिंग कर रहे हैं।