पेरिस के लावेर म्यूजियम में सल्लू की शूटिंग

पेरिस के लावेर  म्यूजियम में सल्लू की शूटिंग

मुंबई, जासं। विपुल शाह ने पिछले दिनों अपनी नई फिल्म लंदन ड्रीम्स  की शूटिंग  पेरिस के मशहूर संग्रहालय लावेर  म्यूजियम में की।

अपनी फिल्मों के भव्य फिल्मांकन  के लिए मशहूर विपुल को पेरिस का यह लोकेशन  बहुत पसंद आया। उन्होंने इसके गलियारे में फिल्म के हीरो सलमान खान और हीरोइन असिन  के शॉट  लेने की योजना बनायी। इस संग्रहालय में आम तौर पर शूटिंग  की इजाजत नहीं दी जाती। इसके पहले केवल दा विंची कोड की यहां शूटिंग  हुई है, जिसमें टॉम हैंक्स  ने काम किया था। संग्रहालय के अधिकारियों ने विपुल  शाह को रात में भी वहां शूटिंग  करने की अनुमति दी। यह अलग बात है की लंदन ड्रीम्स  की यूनिट को इस जगह  पर शूटिंग  की अनुमति लेने के लिए 25,000  यूरो े भरने पड़े।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित