
मुंबई, जासं। पूरे नौ सालों के बाद पापुलर कामेडी फिल्म हेरा फेरी की टीम फिर एक साथ जुटी है। हेरा फेरी के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने पिछले दिनों सिंगापुर में प्रियदर्शन की नई फिल्म दे दना दन की शूटिंग की। इस मौके पर प्रियदर्शन इतने भावुक और नास्टेलजिक थे कि उन्होंने बाकी कलाकारों की छुट्टी कर दी।
फिल्म के निर्माता रतन जैन के मुताबिक प्रियदर्शन ने शूटिंग की ऐसी प्लानिंग की थी कि उनके अलावा हेरा फेरी के तीनों कलाकार ही सेट पर रहें। हेरा फेरी सन् 2000 में आई थी। इस फिल्म की कामयाबी ने ंिहंदी फिल्म इंडस्ट्री में कामेडी फिल्मों का चलन बढ़ा दिया था और अक्षय कुमार के कामेडी स्टार होने की पारी आरंभ हुई थी। बाद में फिल्म के लेखक नीरज वोहरा ने इसका सिक्वल भी बनाया। प्रियदर्शन ने अपने प्रिय कलाकारों के इस जुटान पर भावुक होकर कहा,हमें पता ही नहंी चल रहा था कि हम नई फिल्म दे दना दन की शूटिंग कर रहे हैं या हेरा फेरी के सेट पर ही हैं। नौ साल गुजर गए, लेकिन कल की ही बात लगती है।