
नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि बालीवुड कलाकारों सोनम कपूर, अध्ययन सुमन, जैकी भागनानी और मिमोह चक्रवर्ती में क्या समानता है? दरअसल इन सभी ने बालीवुड में कदम रखने के लिए अपना वजन घटाया है।
शेखर सुमन के पुत्र अध्ययन ने अपनी पहली फिल्म हाल-ए-दिल के लिए खुद का वजन 110 किलोग्राम से 85 किलोग्राम तक किया। निर्माता वाशु भागनानी के पुत्र जैकी कभी 130 किलोग्राम के थे लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म कल किसने देखा के लिए उन्होंने अपना वजन 60 किलोग्राम तक घटाया।
इसी तरह अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह और अनिल कपूर की पुत्री सोनम ने भी बालीवुड में कदम रखने से पहले अपने वजन घटाए।