
मुंबई। बालीवुड अभिनेता जान अब्राहम और नील नितिन मुकेश भले ही आगामी फिल्म न्यूयार्क में साथ-साथ दिखेंगे लेकिन हाल ही महाराष्ट्र के करजात शहर में दो अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग के दौरान जान और नील ने एक-दूसरे से मुलाकात नहीं की।
नील ने कहा, शूटिंग में काफी व्यस्त रहने के कारण जान से मुलाकात नहीं हो सकी। दोनों अभिनेता जेल पर आधारित दो अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।
जान जहां फिल्म हूक या क्रूक की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं नील मधुर भंडारकर की फिल्म जेल की शूटिंग में व्यस्त हैं।