चुनावी अनुभव को पर्दे पर उतारेंगे प्रकाश

चुनावी अनुभव को पर्दे पर उतारेंगे प्रकाश

मुंबई। फिल्मकार और लोक जनशक्ति पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश झा चुनाव से जुड़े अनुभव पर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

वह बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीते बुधवार को उन्हें मतदाताओं को धन बांटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि उन्हें तत्काल रिहा कर दिया गया था। उनके खिलाफ रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के साले साधू यादव कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में है। झा ने कहा, राजनीति में बहुत मनोरंजन है। मेरे सिनेमा में हमेशा ही सच्चाई दिखी है। गंगाजल में मैंने साधू यादव का पात्र रखा था और आज इसी नाम के एक नेता से मेरा चुनावी मुकाबला भी है।

उनका कहना है कि बिहार के प्रशासन ने उन्हें प्रताडि़त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले उन्हें उनके क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं दिया गया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित