गोविंदा को भाया द. अफ्रीका

गोविंदा को भाया द. अफ्रीका

नई दिल्ली। बालीवुड अभिनेता गोविंदा ने अपनी आगामी फिल्म लाइफ पार्टनर की शू¨टग दक्षिण अफ्रीका में पूरी करने के बाद वहां एक हफ्ता समय गुजारा। फिल्म की शूटिंग केपटाउन में हुई थी।

फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी ने कहा कि गोविंदा ने तय समय में फिल्म की शू¨टग पूरी की। उन्होंने कहा कि गोविंदा काम के प्रति ईमानदार हैं। जाफरी ने कहा कि फिल्म की शू¨टग पूरी होने के बाद गोविंदा केपटाउन में एक हफ्ता रहे। उन्होंने कहा कि गोविंदा को शूटिंग स्थल से काफी प्यार हो गया था।

फिल्म में गोविंदा के अलावा अभिनेता तुषार कपूर, फरदीन खान और अभिनेत्री प्राची देसाई हैं। फिल्म में गोविंदा ने एक ऐसे वकील की भूमिका निभाई है, जिसे विवाह जैसी संस्था पर यकीन नहीं होता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित