अभिषेक में मां के गुण

अभिषेक में मां के गुण

मुंबई। बालीवुड को रंग दे बसंती और दिल्ली 6 जैसी बेहतरीन फिल्म देने वाले फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन में तो वैसे माता-पिता के सभी गुण मौजूद हैं लेकिन उनमें मां जया बच्चन के गुण अधिक हैं।

मेहरा ने कहा कि अभिषेक अपनी मां की तरह संवेदनशील और नरम दिल वाले इंसान हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक अनुभवी कलाकार हैं।

मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 में अभिषेक बच्चन नजर आए थे। वहीं उनके पिता और बालीवुड के शहंशाह माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने मेहरा की फिल्म अक्स में अभिनय किया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित