
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता और टेलीविजन कार्यक्रमों की मेजबानी करने वाले रोहित राय का कहना है कि इस बार उन्हें नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में कलाकार मोना सिंह की कमी महसूस हो रही है।
रोहित ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मुझे मोना की कमी महसूस हो रही है। पिछली बार दर्शकों ने हम दोनों को साथ-साथ देखा था और उन्हें हम पसंद भी आए थे।
रोहित ने कहा कि मैं पिछले वर्ष झलक दिखला जा में मोना को चढ्ढा साब कहता था और हम खूब मजाक किया करते थे। वैसे लोग यह नहीं समझते थे कि मैं उन्हें इस नाम से क्यों पुकारता हूं। इस बार रोहित के साथ एक अन्य कलाकार श्वेता तिवारी हैं। उन्होंने श्वेता की भी खूब तारीफ की।