..और फंस गए गजनी के निर्माता

..और फंस गए गजनी के निर्माता

मुंबई। आमिर खान स्टारर  फिल्म गजनी के निर्माता मधु मनतेना  की मुंबई हवाई अड्डे पर स्वाइन  फ्लू के संदेह में विधिवत जांच की गई।

मनतेना  ने बताया कि सौभाग्य से मुझे साधारण फ्लू था और स्वाइन  फ्लू जैसी कोई बात नहीं थी। वह रविवार को लंदन से लौटे थे। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू की वजह से आजकल लोग साधारण सर्दी को भी गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने भी कुछ देर के लिए इसे साधारण ढंग  से ही लिया था लेकिन बाद में मुझे बुखार और सिरदर्द भी हो गया।

गौरतलब है कि स्वाइन  फ्लू मेक्सिको  के अलावा अब तक अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, स्पेन और दुनिया के कई अन्य देशों में दस्तक दे चुका है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:3.333334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित