स्लमडाग को मिल सकते हैं और अवार्ड

स्लमडाग को मिल सकते हैं और अवार्ड

लास एंजिलिस। अकादमी पुरस्कारों में क्लिन स्वीप करने के बाद फिल्म स्लमडाग मिलिनेयर को इस वर्ष के एमटीवी मूवी अवार्ड्स में काफी नामांकन मिले हैं।

स्लमडाग मिलिनेयर को एमटीवी मूवी अवार्ड्स के लिए छह नामांकन मिले हैं। उसे ट्विलाइट फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है। ई आनलाइन ने खबर दी कि ट्विलाइट और स्लमडाग मिलिनेयर को छह-छह नामांकन मिले हैं। इसमें श्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार की श्रेणी का नामांकन शामिल है।

एमटीवी मूवी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के पुरस्कार में भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल का मुकाबला राबर्ट पेटिनसन से है। इन पुरस्कारों की घोषणा 31 मई को की जाएगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित