अब हास्य की ओर मुड़े सुभाष घई

अब हास्य की ओर मुड़े सुभाष घई

नई दिल्ली। फिल्म युवराज की असफलता के बाद फिल्मकार सुभाष घई अब हास्य प्रधान फिल्मों की ओर रुख कर गए हैं। उनकी आगामी फिल्म पेइंग गेस्ट हास्य प्रधान विषयों पर आधारित है।

घई ने कहा कि फिल्म पेइंग गेस्ट हास्य प्रधान नाटक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस नाटक का मंचन अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात में हो चुका है। नाटक का निर्देशन परितोष पेंटर ने किया था। फिल्म का निर्देशन भी पेंटर ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंटर ने फिल्म के निर्देशक के रूप में भी अच्छा काम किया है। फिल्म की कहानी पांच दोस्तों की है जो दुबई में रहते हैं।

यह फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होगी। घई का कहना है कि फिल्म में आपको कई अच्छे कलाकार नजर आएंगे। हमने फिल्म में श्रेयस तलपडे, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी, सेलिना जेटली और नेहा धूपिया को शामिल किया है।

हास्य फिल्म के चलन के बारे में घई ने कहा किमैं पूरी तरह से सहमत हूं कि अभी हास्य प्रधान फिल्मों का मौसम है। दरअसल इन दिनों लोग काफी चिंतित हैं और ऐसे समय में उन्हें हास्य प्रधान फिल्मों की जरूरत है ताकि वे हंस सकें।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित