प्रकाश के साथ कोई मतभेद नहीं

प्रकाश के साथ कोई मतभेद नहीं

नई दिल्ली। बालीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने जंजीर, हेराफेरी, मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, नमक हलाल और शराबी फिल्मों के निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा के साथ मतभेद की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।

बिग बी ने अपने ब्लाग में एक संवाददाता के सवाल का जिक्र किया है। संवाददाता ने उनसे मुंबई के अंबानी अस्पताल में भर्ती प्रकाश मेहरा के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा है। अमिताभ ने लिखा है कि प्रकाश मेहरा के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं और पड़ोसी होने के नाते दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी। उन्होंने लिखा है कि पत्नी के निधन के बाद प्रकाश मेहरा को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो गई थीं। उनकी तबियत इतनी बिगड़ी कि आज वह आईसीयू में वेंटीलेटर पर हैं। बहरहाल, डाक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

बिग बी पिछले दिनों प्रकाश मेहरा की खैरियत पूछने के लिए अंबानी अस्पताल गए थे। उन्होंने उनके बारे में लिखा है कि प्रकाश मेहरा हर मायने में एक संपूर्ण निर्देशक हैं। कहानी चुनने और पटकथा तैयार करने में उनका कोई जवाब नहीं। कैमरे को लेकर उनकी समझ उत्कृष्ट है। उन्हें बेहतर संवाद पसंद हैं और संवाद लिखने में उनका योगदान रहता है क्योंकि वह अच्छे लेखक भी हैं। गीत ़ संगीत की उनकी समझ लाजवाब है। हर पक्ष को वह बारीकी से देखते हैं, इसीलिए उनकी फिल्में उम्दा होती हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित