बॉलीवुड के रुख से प्रभावित हैं अदनान

बॉलीवुड के रुख से प्रभावित हैं अदनान

मुंबई। बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने पाकिस्तानी गायक अदनान सामी के बीमार पिता का हालचाल पूछा। बॉलीवुड के इस रुख से अदनान काफी प्रभावित हैं।

कैंसर से पीडि़त अदनान के पिता अरशद सामी खान पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक हैं। उनका इलाज यहां के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में हो रहा है। उनसे मिलने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान सहित कई अभिनेता अस्पताल पहुंचे। खान का हालचाल पूछने के लिए राजेश खन्ना और सायरा बानो ने टेलीफोन भी किया था। अदनान ने कहा कि उन्हें बस एक ही बात का दुख है कि वह बच्चन और शाहरुख खान से मुलाकात नहीं कर सके।

अदनान ने कहा कि जब बच्चन और शाहरुख अस्पताल पहुंचे थे तो मैं नहीं था। वैसे मेरी मां वहां उपस्थित थीं। मेरे पिता शाहरुख से मिलकर काफी खुश हुए। उन्होंने शाहरुख में दिलीप कुमार को देखा। दरअसल दिलीप कुमार हमारे परिवार के पसंदीदा अभिनेता हैं साथ ही रिश्तेदार भी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित