
लंदन। ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान प्रमुख ब्रिटिश रॉक बैंड रॉलिंग स्टोन्स के पूर्व सदस्य मिक जैगर के साथ एक गीत के लिए काम करेंगे।
वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के अनुसार संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (21 सितंबर) के लिए एक गीत तैयार किया जा रहा है। इसी गीत के लिए जैगर और रहमान साथ-साथ काम करेंगे। जैगर और रहमान के अलावा गायक जॉस स्टोन, रैपर नेस और संगीतकार बॉब मार्ले के बेटे डेमिन और स्टीफन भी इस दल के सदस्य होंगे।