अब बालों पर प्रयोग करेंगी करीना

अब बालों पर प्रयोग करेंगी करीना

मुंबई। बालीवुड की बेबो यानी करीना कपूर की इन दिनों हर फिल्म में कुछ अलग करने की कोशिश रहती है। फिल्म टशन के लिए वजन घटा कर जब वह पर्दे पर उतरीं तो जीरो साइज का क्रेज ही बन गया। इसके बाद आर. डीसिल्वा की एक फिल्म के लिए करीना ने अपना वजन कुछ किलो बढ़ा लिया था। लेकिन इस बार बेबो एक नया प्रयोग करने जा रही हैं। वह यह प्रयोग अपने बालों पर करेंगी। यह सब वह निर्देशक करन जौहर की नई फिल्म के लिए करने जा रही हैं। यह फिल्म हालीवुड फिल्म स्टेप माम की रीमेक होगी।

सूत्रों का कहना है कि यह पहली बार है जब किसी रोल के लिए करीना अपने बाल कटवा रही हैं। हालांकि फिल्म में उनके लुक पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वह बिल्कुल अलग दिखेंगी।

करन की इस नई फिल्म में करीना कपूर के साथ काजोल भी होंगी। काजोल इन दिनों करन की एक और फिल्म माई नेम इज खान की शूटिंग में व्यस्त हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:3.777778
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित