अभिनेता देंगे अपनी माताओं को श्रद्वांजलि

अभिनेता देंगे अपनी माताओं को श्रद्वांजलि

इस्लामाबाद। बालीवुड के वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार, सदाबहार अभिनेता देव आनंद और धर्मेन्द्र, ब्रितानी-पाकिस्तानी गायक के वीडियो एलबम माय डेयरेस्ट मां में अपनी माताओं को श्रद्वांजलि अर्पित करते नजर आएंगे।

राजा काशेफ का वीडियो एलबम जल्द जारी होने वाला है। इसमें इन अभिनेताओं ने अपनी मां के बारे में बात की है। इस वीडियो में प्राण, मोइन अख्तर और नदीम बेग भी नजर आएंगे। राजा काशेफ ने कहा कि भारतीय कलाकारों के साथ मैंने पहले भी काम किया है। लेकिन यह वीडियो कुछ अलग है। मैंने देव आनंद साहब के साथ उनकी आगामी फिल्म चार्जशीट में काम किया है। लेकिन दिलीप कुमार साहब, प्राण साहब और धमेंद्र जी के साथ यह मेरा पहला मौका है।

काशेफ ने कहा कि लेकिन ये सभी बेहद गरिमामय और बेहद मददगार हैं। यहां तक कि दिलीप कुमार ने ही पाकिस्तान के हास्य कलाकार मोइन अख्तर को इस वीडियो में काम करने के लिए राजी किया। उन्होंनें कहा कि यह वीडियो एलबम सिर्फ मां के बारे में ही नहीं है बल्कि इसमें कुछ अन्य गीत भी हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित