
मुंबई। फिल्म राज और रेस के सिक्वेल से दूर रखी गई अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि बॉलीवुड में पुरुषों की प्रधानता है। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों के सिक्वेल में शामिल नहीं किए जाने से उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
बिपाशा ने कहा कि बॉलीवुड में सिक्वेल फिल्मों में कभी भी अभिनेत्रियों को शामिल नहीं किया जाता है। यह बॉलीवुड की परंपरा है। उन्होंने कहा कि फिल्म राज-2 में शामिल नहीं किए जाने से उन्हें दुख नहीं है।
फिल्म रेस 2 के बारे में बिपाशा ने कहा कि मैंने सुना है कि अब्बास-मस्तान रेस 2 का निर्देशन नहीं कर रहे हैं। जब पहली फिल्म का निर्देशक ही सिक्वेल नहीं कर रहा है तो मैं कौन होती हूं।