
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर इस वर्ष तैयार हो जाएगी।
फराह ने कहा है कि हैप्पी न्यू ईयर को लेकर मैं काम शुरू कर दूंगी और इस वर्ष 31 दिसंबर तक सिनेमाघरों तक यह फिल्म पहुंच जाएगी। फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान नजर आएंगे। निर्देशक के तौर पर फारह की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पूर्व वह बॉलीवुड को दो हिट फिल्म मैं हूं ना और ओम शांति ओम दे चुकी हैं। दोनों फिल्मों में भी शाहरुख खान ही मुख्य भूमिका में नजर आए थे।