रणबीर के सामने नौसिखिया

रणबीर के सामने नौसिखिया

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने कहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर को फिल्म के तकनीकी पक्ष के विषय में काफी जानकारी है। उन्होंने कहा कि रणबीर के सामने वह नौसिखिया लगती हैं। कोंकणा और रणबीर आगामी फिल्म वेक अप, सिड में नजर आएंगे।

कोंकणा ने कहा, रणबीर स्टार हैं साथ ही एक अच्छे अभिनेता भी। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि उन्हें फिल्म के बारे में काफी जानकारी है। उन्हें कैमरे के बारे में भी जानकारी है।

कोंकणा ने कहा, मुझे पहले रणबीर के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी, लेकिन उनके साथ काम करने के दौरान उन्हें समझ सकी। वह एक अच्छे इंसान हैं। फिल्म वेक अप, सिड का निर्माण करन जौहर कर रहे हैं। वहीं निर्देशन अयन मुखर्जी कर रहे हैं। मुखर्जी ने फिल्म स्वदेश में आशुतोष गोवारिकर और कभी अलविदा ना कहना में करन के साथ सह-निर्देशन का काम किया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित