ब्रैड पिट की मुरीद हैं शर्मिला

ब्रैड पिट की मुरीद हैं शर्मिला

कान। इस साल के कान फिल्म महोत्सव में ज्यूरी की भूमिका निभा रहीं भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर मशहूर हालीवुड स्टार ब्रैड पिट से मिलने के इंतजार में हैं।

62 साल की बालीवुड अभिनेत्री शर्मिला ने कहा मैं उसे बहुत पसंद करती हूं। वह शानदार है। हालांकि शर्मिला ने कहा कि ज्यूरी के एक सदस्य के तौर पर मेरा पूरा फोकस फिल्मों पर होगा। अभिनेता को पसंद करने के बावजूद वह उससे मिलने के लिए अपनी तरफ से कोई पहल नहीं करेंगी।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में 45 साल के हालीवुड अभिनेता ब्रैड से मिलने के सवाल पर शर्मिला ने कहा, मैं अपनी ज्यूरी के सदस्यों के अलावा किसी से भी मिलने के लिए बेकरार नहीं हो रही हूं बशर्ते पिट मुझसे मिले और बातें करे।

फ्रांस में हो रहे इस फिल्म महोत्सव में पिट के लिए रेड कार्पेट की उम्मीद है। ऐश्वर्य राय और नंदिता दास के बाद शर्मिला कान फिल्म महोत्सव में ज्यूरी सदस्य बनने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री हैं।

शर्मिला ने कहा कि वह इस तजुर्बे का मजा ले रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कान की क्वालिटी और ग्लैमर इसे इतना अलग बनाता है। यहां काफी अच्छी और कलात्मक फिल्में हैं और यह गुमनाम निर्देशकों को पहचान भी दिलाता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:2.9999995
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित