मीडिया के असंवेदनशील बर्ताव से आहत बिग बी

मीडिया के असंवेदनशील बर्ताव से आहत बिग बी

नई दिल्ली। मौका किसी खुशी का हो या दुख का, टीवी रिपोर्टरों को अपनी स्टोरी के लिए बाइट चाहिए। फिर ऐसे किसी मौके पर मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन मौजूद हों तो फिर बात ही क्या। दिवंगत निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा के अंतिम संस्कार के मौके पर इलेक्ट्रानिक मीडिया के असंवेदनशील बर्ताव से अमिताभ बच्चन खासे आहत हुए हैं।

लंबी बीमारी के बाद 17 मई को मेहरा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। सोमवार को ओशीवारा स्थित शवदाह गृह में मेहरा के अंतिम संस्कार में अमिताभ, अभिषेक समेत कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। बाइट लेने के लिए टीवी रिपोटर्स किसी हद तक जाने पर उतारू थे। अपने ब्लाग में अमिताभ ने लिखा है कि इलेक्ट्रानिक मीडिया की इस कार्यशैली को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता। एक शोक संतप्त कार्यक्रम में जिस शालीनता की जरूरत होती है वह उनमें नदारद थी। बाइट लेने व चेहरों को कैमरों में कैद करने के लिए वे इस कदर आतुर थे, जैसे कोई समारोह चल रहा हो। यह सब तब हो रहा था जब शांति बनाए रखने की जरूरत थी। बिग बी ने अपने ब्लाग में उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जो जानी-मानी हस्तियों को देखते ही किसी भी तरह उनके करीब आकर खड़े हो जाते हैं ताकि सेलिब्रिटी के साथ उनकी तस्वीर भी कैमरों में आ जाए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.142856
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित