अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं प्रीति

अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं प्रीति

मुंबई। साउथ अफ्रीका में चल रहे आईपीएल-2 टूर्नामेंट में अपनी टीम के प्रदर्शन से प्रीति जिंटा खुश हैं। पिछले कुछ मैचों में मिल रही विजय ने किंग्स एलेवन पंजाब के सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि गले में विकार की शिकायत के कारण प्रीति को डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है। तबियत खराब होने के बाद भी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में प्रीति पीछे नहीं है। किंग्स एलेवन पंजाब के सभी मैच में वे अपनी आकर्षकउपस्थिति दर्ज कराती आयी हैं। अपनी टीम के खिलाडि़यों का सम्मान करने वाली प्रीति कहती हैं,मेरी टीम के खिलाड़ी सही मायने में मेरे लिए हीरो हैं। अपनी परफॉरमेंस को प्रूव करने के लिए उन्हें रीटेक की जरूरत नहीं होती है।

-सौम्या अपराजिता</

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.0000005
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित