कान में रोड मूवी की धूम

कान में रोड मूवी की धूम

नई दिल्ली। ऐसे वक्त में जब काइट्स, माई नेम इज खान और कम्बख्त इश्क जैसी बालीवुड फिल्में कान के बाजार में अपनी जमीन तलाश रही हों, देव बेनेगल की फिल्म रोड मूवी ने इस बाजार में अपने लिए एक खास जगह बना ली है।

रोड मूवी के वितरण अधिकार को मशहूर ग्लोबल सेल्स एजेंट फोर्टिसिमो फिल्म्स ने हासिल कर लिया है। तनिष्ठा चटर्जी फिल्म में सबसे अहम भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री हैं। चटर्जी ने हाल ही में आयोजित फ्रांसीसी फिल्म महोत्सव में फिल्म का प्रचार भी किया था। तनिष्ठा चटर्जी वैसी फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं, जिसे वह ट्रैवलिंग सिनेमा कह कर बुलाती हैं। यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिस पर एक अग्रणी अंतराष्ट्रीय ब्रिकी संस्था ने अधिकार हासिल किया है। तनिष्ठा ने फोन पर कहा कि यह फिल्म ऐसी है जो निश्चित तौर पर दुनिया भर में अपील करने वाली साबित होगी। यह एक सपने की तरह है, एक हसरत जैसी फिल्म है और जिसकी विषय-वस्तु सीमाओं के पार जाती है। अपनी फिल्म ब्रिक लेन्स के लिए बाफ्टा अवार्ड जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का स्वाद चख चुकीं तनिष्ठा रोड मूवी में अहम किरदार निभाने वाले अभय देओल की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी।

रास काट्ज और सूसन लन्दउ जैसे निर्माताओं की तरफ से बनाई गई इस फिल्म की पूरी कहानी देओल के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। देओल फिल्म में एक ट्रक ड्राइवर के किरदार में हैं जिसकी जिंदगी बहुत सारे मोड़ लेती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित