फिल्म सारांश का प्रीमियर करेंगे अनुपम

फिल्म सारांश का प्रीमियर करेंगे अनुपम

मुंबई। बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने 25 साल पहले जिस सारांश फिल्म के जरिए बालीवुड में प्रवेश किया था उस फिल्म का प्रीमियर वह रविवार को करने जा रहे हैं क्योंकि उस वक्त भिवंडी दंगा को लेकर यह काम रोक दिया गया था।

अनुपम खेर, अब 25 साल और 380 फिल्मों के बाद अपनी यात्रा की शुरूआत का जश्न मनाना चाहते हैें और उन लम्हों को महसूस करना चाहते हैं। उन्होंने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और साथी कलाकार रोहिणी हत्तांगदी और सोनी राजदान को फिल्म के प्रीमियर के लिए बुलावा भेजा है। उनके मुताबिक सारांश ने एक नया जीवन दिया। उस वक्त वे एक 28 वर्षीय कलाकार थे और बालीवुड में कैरियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अनुपम ने बताया कि मैं इस बात के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी का मुझे फल मिला। अनुपम ने बताया कि दरअसल सारांश सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि जीवन का एक दर्शन है। कुछ फिल्मों को वक्त के बंधन में कैद नहीं किया जा सकता, और यह फिल्म उनमें से एक है। उन्होंने इस फिल्म में एक 70 वर्षीय व्यक्ति का किरदार निभाया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित