
नई दिल्ली। बालीवुड को जोड़ी नंबर 1, हसीना मान जाएगी और बीवी नंबर 1 जैसी हास्य फिल्में देने वाले फिल्मकार डेविड धवन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर की जोड़ी करीब नौ साल बाद रियलिटी शो हंस बलिये में एक साथ दिखेंगे। वे इस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाएंगे।
धवन ने कई हास्य फिल्में बनाई हैं वहीं करिश्मा ने अपने करियर के दौरान कई हास्य भूमिकाएं निभाई हैं। इन दोनों ने वर्ष 2000 में चल मेरे भाई फिल्म के लिए एक साथ काम किया था।