3 दिन में पूरी की 2 गानों की शूटिंग

3 दिन में पूरी की 2 गानों की शूटिंग

मुंबई। बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म दूल्हा मिल गया में एक कव्वाली और फिल्म के प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक गाने की शूटिंग महज तीन दिन में पूरी कर दी, हालांकि वह कंधे की चोट से उबर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता विवेक वासवानी ने कहा, तीन दिन की शूटिंग में ही शाहरुख ने अपने हिस्से का पूरा काम खत्म कर लिया। उनमें अपार ऊर्जा है। उन्होंने बहुत तेजी से अपना काम पूरा किया।

गौरतलब है कि दूल्हा मिल गया में सुष्मिता सेन और फरदीन खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित