
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन की रहने वाली माडल और अभिनेत्री डुने कोसात्ज को मिस बालीवुड आईपीएल साउथ अफ्रीका चुना गया है।
इस प्रतियोगिता की कुल 48 प्रतियोगियों में 35 वर्षीय कोसात्ज को सबसे ज्यादा लोगों ने इंटरनेट के जरिए मत दिया। जोहांसबर्ग की रहने वाली 24 वर्षीय जेना क्लाउड इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के आयोजकों का कहना है कि विजेता को बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। विजेता को 50,000 रैंड का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के इस संस्करण में हर मैच में छह प्रतियोगियों में से एक सुंदरी का चुनाव किया गया था। 48 सुंदरियों में सर्वश्रेष्ठ का चुनाव करने के लिए पिछले शनिवार से इंटरनेट वोटिंग शुरू हुई थी।