आईफा में थिरकेंगे करीना, शाहिद व प्रियंका

आईफा में थिरकेंगे करीना, शाहिद व प्रियंका

मुंबई। इस साल मकाऊ में आयोजित हो रहे आईफा अवार्ड समारोह में शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की रंगारंग प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

आईफा अवार्ड समारोह के 10 वें संस्करण में बच्चन परिवार, रितिक रौशन, कंगना राणावत, सैफ अली खान और नील नितिन मुकेश सहित बालीवुड की दिग्गज हस्तियां भाग लेंगी। इस साल बालीवुड के अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव कार्यक्रम में पहली दफा सोनम कपूर भी थिरकती नजर आएंगी। 13 जून को आयोजित होने वाले अवार्ड समारोह में अपनी आगामी फिल्म कमीने के शीर्षक गीत पर शाहिद और प्रियंका थिरकेंगे जबकि करीना की प्रस्तुति तुर्की अरबी अनुभव से परिपूर्ण रहेगी। करीना सिल्क, साटिन और लेस की बनी हुई सुनहरी अरबी राजकुमारी की ड्रेस में नजर आएंगी जिसको मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। उनकी प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन शामक डाबर ने किया है।

अभिनेत्री ने बताया कि अपनी प्रस्तुति के लिए तैयार होने के लिए वह बैले डांस की कक्षाएं ले रही हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:2.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित