वुडी एलेन की फिल्म में काम सपने जैसा : अनुपम

वुडी एलेन की फिल्म में काम सपने जैसा : अनुपम

मुंबई। हॉलीवुड के प्रख्यात फिल्मकार वुडी एलेन द्वारा साइन किए जाने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने सरीखा है।

खेर ने इस संबंध में बताया कि दोपहर में सारांश की स्क्रीनिंग के दौरान लोगों की अभीभूत प्रतिक्रिया और अब यह समाचार। यकीनन वुडी एलेन की फिल्म में काम करना मेरे लिए किसी सपने केसच होने सरीखा है। दरअसल रविवार सुबह ही अनुपम के अंतर्राष्ट्रीय एजेंट ने उन्हें यह समाचार भेजा कि वह वुडी एलेन की नई फिल्म का हिस्सा होंगे। खेर ने कहा कि पिछले वर्ष मैंने एक और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मकार आंग ली की फिल्म में काम किया था और अब वुडी एलेन के साथ। आखिर कोई कलाकार अपने करियर के 25वें वर्ष में इससे अधिक और क्या चाह सकता है।

फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में खेर ने कहा कि आपको लगता है मुझे उसकी परवाह है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि मैं फ्रीडा पिंटो के पिता की भूमिका निभा रहा हूं। मुझे सिर्फ एक दृश्य करने को मिलता तो भी मैं करता। मैं वुडी एलेन की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित