हैप्पी न्यू ईयर आधुनिक व समकालीन फिल्म है: फराह

हैप्पी न्यू ईयर आधुनिक व समकालीन फिल्म है: फराह

मुंबई। ओम शांति ओम में 1970 और 1980 के दशक के बालीवुड की झलक दिखाने वाली फिल्म निर्देशक फराह खान आगामी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर लेकर आ रही हैं, जो उनके मुताबिक आधुनिक और समकालीन फिल्म है।

फराह ने मैं हूं ना का भी निर्देशन किया था। अपनी आगामी और तीसरी फिल्म की अन्य पुरानी फिल्मों के साथ तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा कि हैप्पी न्यू ईयर मेरी पुरानी फिल्मों की तरह नहीं है। यह बहुत आधुनिक और समकालीन फिल्म है। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान का रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कर रहा है। फराह ने कहा, कि हैप्पी न्यू ईयर इस साल फ्लोर पर जरूर आ जाएगी। फिलहाल मैं पटकथा पर काम कर रही हूं। हालांकि उन्होंने फिल्म की कहानी बताने से इंकार कर दिया।

सोनी टेलीविजन के नए रियलिटी शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में जज के तौर पर छोटे पर्दे पर फिर से लौटीं फराह ने कहा, कि अधिकतर समय मैं अपने बच्चों के साथ होती हूं। यदि मैं यशराज या किसी पास के किसी स्टूडियो में काम करने जाती हूं तो उन्हें भी शूटिंग में साथ ले जाती हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित