फराह से सच्ची दोस्ती है: अन्नू मलिक

फराह से सच्ची दोस्ती है: अन्नू मलिक

नई दिल्ली। संगीतकार अन्नू मलिक ने नृत्य निर्देशक-फिल्मकार फराह खान के साथ झगड़े की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि वे दोनों सच्चे दोस्त हैं और परदे पर उनके बीच दिखने वाली जुगलबंदी वास्तविक है।

मलिक और फराह रियलिटी शो इंडियन आइडल में एक साथ निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं और अब वे दोनों रियलिटी शो इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में एक साथ दिखाई देंगे। मलिक ने बताया कि मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि शो में फराह मेरे साथ होंगी। हमने पहले भी इंडियन आइडल में एक साथ काम किया है। मैंने उनकी फिल्म मैं हूं ना में संगीत भी दिया है और मुझे हमेशा उनका साथ पसंद आया है। हम एक जैसा सोचते हैं और हमारे बीच बेहतर तालमेल है। हमारी दोस्ती सच्ची है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:1
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित