धूम तीन में खलनायक की भूमिका में शाहरुख

धूम तीन में खलनायक की भूमिका में शाहरुख

लंदन। बाजीगर अंजाम और डर जैसी फिल्मों में खलनायक के किरदार को एक नया आयाम देने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर से धूम तीन में बुरे आदमी की भूमिका में आ रहे हैं।

फीमेलफ‌र्स्ट के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने धूम के तीसरे संस्करण में खलनायक की भूमिका के लिए किंग खान से संपर्क साधा है और खबर है कि उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार भी कर लिया है। सूत्र ने बताया कि बालीवुड की सफलतम फिल्म श्रृंखला धूम में खलनायक की मुख्य भूमिका के लिए यशराज फिल्म ने शाहरुख से संपर्क साधा और उन्होंने तुरंत हां कर दी। सूत्र ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर बहुत चर्चा थी कि सैफ अली खान यह भूमिका कर रहे हैं लेकिन लगता है कि वह सब महज एक अफवाह थी।

धूम तीन की शूटिंग के अगले साल शुरू होने की संभावना है लेकिन निर्देशक का चयन अभी तक नहीं हो पाया है। खबरें हैं कि संजय गधवी या आदित्य चोपड़ा धूम के इस तीसरे संस्करण की कमान संभाल सकते हैं। सूत्र ने बताया कि संजय धूम श्रृंखला की दोनो फिल्में करने के बाद यशराज खेमे से बाहर निकल गए थे। शाहरुख इस फिल्म से जान अब्राहम और हिृतिक रोशन के नक्शेकदम पर चलेंगे। दोनो ही धूम श्रृंखला की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.25
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित