अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो रहे कैलाश

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो रहे कैलाश

नई दिल्ली। अल्लाह के बंदे. गीत से रातों-रात संगीत प्रेमियों के दिलों पर छा जाने वाले गायक कैलाश खेर को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी है।

कैलाश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता उनके नए संगीत एलबम कैलासा चंदन में से मिल रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहचान मिलना कोई आसान काम नहीं है। कैलाश ने कहा कि जब आपको अपने घर में पहचान मिलती है तो खुशी होती है और जब अन्य देशों में भी आपके गीतों को लोग पसंद करने लगते हैं तो उसका आनंद कुछ और ही है।

कैलासा चंदन में एलबम को न्यूयार्क स्थित क्यूबेंचा रिकार्डस अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराएगा। भारत में सोनी म्यूजिक इसे जारी करेगा। कैलाश की यह तीसरा संगीत एलबम है। इससे पहले वह कैलासा और कैलासा झूमो रे तैयार कर चुके हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित