क्रिकेट की तरह है सैफ की लव आज कल

क्रिकेट की तरह है सैफ की लव आज कल

क्रिकेट की तरह है सैफ की लव आज कल नई दिल्ली। अभिनेता सैफ अली खान की बतौर निर्माता पहली फिल्म लव आज कल के सह-निर्माता दिनेश विजन का कहना है कि उनकी यह फिल्म क्रिकेट की दो विधाओं टेस्ट और ट्वेंटी- 20 से मिलती-जुलती है। यही वजह है कि इसी फिल्म के प्रचार के लिए ट्वेंटी-20 विश्व कप के साथ गठजोड़ किया गया है।

विजन ने कहा कि क्रिकेट में दो विधाओं टेस्ट और ट्वेंटी की तरह इस फिल्म में भी दो पीढि़यों की प्रेम कहानी है। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन फिल्म जब वी मेट से चर्चा में आए इम्तियाज अली कर रहे हैं। फिल्म में सैफ के अलावा दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका में हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित