नस्लीय हमलों के विरोध में उतरे बेनेगल

नस्लीय हमलों के विरोध में उतरे बेनेगल

इंदौर। आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर बढ़ते नस्लीय हमलों के खिलाफ बालीवुड में भी गुस्सा फूट पड़ा है।

महानायक अमिताभ बच्चन के बाद मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल ने रविवार को इन हमलों की निंदा की और कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार को वहां भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

बेनेगल ने कहा, आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमलों का सिलसिला नया नहीं है। एक तरफ हमारे युवाओं को वहां पढ़ाई के लिए न्यौता दिया जा रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा है। यह सरासर गलत बात है।

आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर बढ़ते नस्लीय हमले को देखते हुए बच्चन ने ब्रिस्बेन की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी से डाक्टरेट की मानद डिग्री लेने से इनकार कर दिया है। बेनेगल ने बच्चन के इस कदम को जायज ठहराया।

उन्होंने कहा, बच्चन दुनिया में बालीवुड की ही नहीं, देश की भी नुमाइंदगी करते हैं। ताजा हालात में आस्ट्रेलियाई डिग्री की पेशकश ठुकराने का उनका कदम बिल्कुल सही है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित