रहमान की सफलता देश के लिए फायदेमंद

रहमान की सफलता देश के लिए फायदेमंद

मुंबई। आस्कर पुरस्कारों में धूम मचाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के बारे में फिल्मकार सुभाष घई का मानना है कि इस फिल्म से संगीतकार ए आर रहमान का अंतरराष्ट्रीय कलाकार के रूप में उभरना ही भारत के लिए एकमात्र सकारात्मक पहलू रहा है।

सुभाष घई ने कहा कि स्लमडाग मिलियनेयर एक पश्चिमी फिल्मकार द्वारा बनाई गई फिल्म थी जिसकी पृष्ठभूमि भारत की थी जिसके चलते कुछ स्थानीय कलाकारों ने उसमें काम किया। हम उसे भारतीय फिल्म नहीं कह सकते हैं। हीरो, खलनायक, राम लखन, ताल और परदेश जैसी फिल्म बनाने वाले शोमैन ने कहा कि रहमान की सफलता ही इसमें हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा है। उनका विभिन्न भारतीय भाषाओं के लिए दिया गया संगीत हम वर्षो से सुन रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय उससे परिचित हुआ।

हालांकि, घई का मानना है कि रहमान का आस्कर जीतने वाला संगीत जय हो उनका सबसे अच्छा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि रहमान खुद जानते हैं कि वह स्लमडाग.. से बेहतर संगीत दे चुके हैं। उन्होंने मेरी फिल्म युवराज सहित कई फिल्मों में बेहतर संगीत दिया है।

गौरतलब है कि रहमान का आस्कर जीतने वाला संगीत वास्तव में पिछले साल घई की फिल्म युवराज के लिए तैयार किया गया था। लेकिन इसके स्थान पर जायद खान पर दूसरा गीत फिल्माया गया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित