
मुंबई। अभिनेता सनी देओल फिल्म फॉक्स के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन दीपक तिजोरी कर रहे हैं।
तिजोरी ने बताया, यह एक्शन फिल्म नहीं बल्कि एक थ्रिलर है। इसमें सनी देओल अलग रूप में नजर आएंगे और उनके साथ अर्जुन रामपाल भी दिखेंगे। यह फिल्म मनोरंजक होगी और इसकी कहानी भी हटकर है।
गौरतलब है कि फॉक्स की शूटिंग गोवा और मुंबई में की गई है। इस फिल्म को रिलीज करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।