अपनी ही राख के खिलाफ आमिर का प्रचार

अपनी ही राख के खिलाफ आमिर का प्रचार

मुंबई। वैसे तो आमिर खान अपनी फिल्मों का अनोखे तरीके से प्रचार करने के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्म गजनी के प्रमोशन के लिए वह हजाम तक बन गए थे। पर इस बार वह लोगों से अपनी फिल्म नहीं देखने की अपील कर रहे हैं।

आमिर की दूसरी फिल्म राख वर्ष 1990 में रिलीज हुई थी। 12 जून को इसे दोबारा रिलीज किया जा रहा है। लेकिन आमिर ने अपने चाहने वालों से इस फिल्म को देखने के लिए मल्टीप्लेक्सों में नहीं जाने की अपील की है। इसका कारण मल्टीप्लेक्स मालिकों और फिल्म निर्माताओं के बीच मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर चल रहा विवाद है। विवाद में आमिर फिल्म निर्माताओं का साथ दे रहे हैं। ऐसे में उनका मानना है कि उनकी फिल्म मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई तो गलत संदेश जाएगा।

आमिर का कहना है कि अभी जिस व्यक्ति के पास इस फिल्म के वितरण अधिकार हैं, वह चाहता है कि मल्टीप्लेक्स मालिकों की हड़ताल के दौरान ही फिल्म रिलीज कर पैसे बना लिए जाएं। कुछ मल्टीप्लेक्स मालिक भी इसे खरीदने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में फिल्म निर्माताओं की एकता खतरे में पड़ सकती है और आंदोलन कमजोर पड़ सकता है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि राख उनकी फिल्म मल्टीप्लेक्स में रिलीज होगी या नहीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.428572
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित