आजाद की सोच व्यावहारिक: महेश भट्ट

आजाद की सोच व्यावहारिक: महेश भट्ट

मुंबई। मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट ने नए स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद के इस वक्तव्य का स्वागत किया है कि फिल्मों के धूम्रपान के दृश्यों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने एक खास मुलाकात में जागरण को बताया कि आजाद की सोच व्यावहारिक और आधुनिक है। पिछले स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के खिलाफ हम लोगों ने याचिका दायर की थी। अब नए मंत्री के वक्तव्य से हमारी उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा कि हम फिल्मकार भी समाज के जिम्मेदार नागरिक हैं। हम लोग फिल्मों में धूम्रपान को स्वयं ही ग्लैमराइज तरीके से चित्रित नहीं करते। इसके अलावा सेंसर बोर्ड को पहले से ही ये अधिकार मिले हुए हैं कि वह चाहे तो फिल्मों में चित्रित धूम्रपान समेत हर प्रकार के आपत्तिजनक दृश्यों को काटने का आदेश दे। हमारी चिंता है कि लोकतांत्रिक देश में ऐसे आदेशों से सृजनात्मक स्वतंत्रता बाधित होती है। आज धूम्रपान पर पाबंदी लगाने की बात चल रही है तो कल राजनीतिक अभिव्यक्ति पर भी पाबंदी लग सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री के नुमांइदे नयी सरकार के संबंधित मंत्रियों से मिलेंगे और फिल्म इंडस्ट्री की समस्याओं के निदान पर विचार-विमर्श करेंगे।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.142858
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित