
नई दिल्ली। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का कहना है कि वह बेहद परेशान करने वाले कलाकार हैं। मैं तब तक बहुत सारे सवाल पूछता रहता हूं जब तक कि मुझे संतोषजनक उत्तर नहीं मिल जाता। अगर कोई निर्देशक मेरे काम करने की शली से वाकिफ नहीं है तो जरूर पागल सा हो जाएगा। पिछले दिनों अपनी आगामी फिल्म जोर लगा के..हैया के प्रचार के लिए मिथुन दिल्ली पहुंचे थे। इस फिल्म में वह एक ऐसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मूर्तिकार की भूमिका निभा रहे हैं जो बेहद घुमक्कड़ है।
गौरतलब है कि इस फिल्म के अलावा मिथुन वीर, लक, जिंदगी तेरे नाम और फिर कभी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।