
मुंबई। ऑस्कर पुरस्कारों में धूम मचाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के निर्देशक डैनी बोएल का कहना है कि वह अगले साल मुंबई आकर अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग करेंगे। मुंबई पहुंचे बोएल ने कहा, हमने मुंबई में एकनए प्रोजेक्ट को लेकर कई दौर की बैठकें की हैं। परंतु इस प्रोजेक्ट को अगले साल अंतिम रूप दिया जा सकेगा। मैं दूसरी फिल्म बनाने के लिए मुंबई आना पसंद करुंगा।
ब्रिटिश फिल्मकार बोएल स्लमडॉग में बाल कलाकर की भूमिका निभाने वाले रुबीना और अजहरुद्दीन को भरोसा दिलाया कि फिल्म के निर्माताओं की ओर से दोनों को मकान देने का वादा जरूर पूरा होगा। गौरतलब है कि स्लमडॉग को ऑस्कर में आठ पुरस्कार मिले थे।