कई बड़ी फिल्में रिलीज को तैयार

कई बड़ी फिल्में रिलीज को तैयार

नई दिल्ली। फिल्म निर्माताओं के हड़ताल खत्म होने के साथ ही बॉलीवुड में अनेक बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं।

इन फिल्मों में विशाल भारद्वाज की कमीने, यशराज फिल्म की न्यूयार्क और साजिद नाडियाडवाला की कम्बख्त इश्क से लेकर सैफ अली खान की लव आज कल आदि शामिल हैं। फिल्म निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच राजस्व के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद फरवरी में आरंभ हुआ था जिसके परिणाम स्वरूप निर्माताओं और वितरकों ने चार अप्रैल के बाद किसी नई फिल्म को मल्टीप्लेक्स में रिलीज न करने का फैसला किया था।

फिल्म उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह विवाद जल्द निपट सकता है और उसके बाद कई बड़ी फिल्में एक के बाद एक रिलीज होंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:3.875
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित